छत्तीसगढ़ प्रदेश

नगर के प्रथम नागरिक एवं अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल के रौशन जमीर खान का जन्मदिन सुरडोंगर हाई स्कूल में केक काटकर खिलाते हुए धूम-धाम से मनाया गया

केशकाल – नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष एवं प्रथम नागरिक रौशन जमीर खान का जन्मदिवस हाई स्कूल सुरडोंगर में आयोजित सरस्वती सायकल वितरण योजना कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल एवं नगर के वरिष्ट

कांग्रेस नेता अमीन मेमन तथा पिताम्बर नाग व फिरोज मेमन के उपस्थिति में व स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगणों के साथ स्कूल बच्चों के उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में रौशन जमीर खान के जन्मदिवस पर केक काटकर जोशिला के साथ मनाने के साथ उपस्थित सभी लोगो ने रौशन जमीर खान को केक खिलाते हुए लम्बी आयु कि कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रेषित कि इस अवसर पर रौशन जमीर खान ने अपने जन्मदिन अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा केक काटकर मनाया जाने पर सभी को धन्यवाद एवं अभार व्यक्त किया है। हाई स्कूल सुरडोंगर में आयोजित कार्यक्रम के उपरान्त रौशन जमीर खान अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफों द्वारा केक काटकर रौशन जमीर खान को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई शुभकामना प्रेषित की जिस पर रौशन जमीर खान ने भी अपने कार्यालय स्टाफो द्वारा जन्मदिन मनाने पर सभी को धन्यवाद एवं अभार व्यक्त किया है।
संलग्न फोटो – हाई स्कूल सुरडोंगर में सायकल वितरण एवं रौशन जमीर खान का जन्मदिन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button