छत्तीसगढ़ प्रदेशजगदलपुर

सफीरा साहू ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक जोन स्तरीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

जगदलपुर। राजीव युवा मितान क्लब द्वारा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक प्रतियोगिता का जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ लाल बाग मैदान में े महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, राजीव मितान जिला समन्वयक सुशील मौर्य, पार्षद बी ललिता राव, श्वेता बघेल, यशवंत ध्रुव, सूर्या पानी, नगर पंचायत बस्तर पार्षद अंकित पारेख  मौजूद थे।
राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा शहर के 48 वार्ड में वार्ड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा खेल का आयोजन किया गया था, इस खेल में बच्चे, महिलाएं व पुरुष वर्ग के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें वार्ड स्तर मे  विजयी प्रतिभागीयों का जोन स्तर पर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। जोन स्तरीय  प्रतियोगिता में 48 वार्ड  के लिए प्रति जोन में 08 वार्ड को शामिल कर 06 जोन बनाए गए हैं, साथ ही नगर पंचायत बस्तर का 02 जोन बनाया गया है। जिसमें छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के तहत गिल्ली डंडा, दौड़, कबड्डी, पिटुल, खो खो, लंगडी दौड़, रस्साकशी, लंबी कूद जैसे खेल आयोजन कराया जाएगा।
तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सभी छत्तीसगढिय़ा खेल प्रतियोगिता लाल बाग मैदान में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा पारंपरिक खेल छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के माध्यम से बच्चे महिलाएं व पुरूष सभी वर्ग के लोग इस खेल में भरपूर इन खेलों में भाग लेकर शामिल हुए। जिससे तहत आज वार्ड स्तरीय खेल के पश्चात जोन स्तरीय खेल का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button