ग्रे मार्केट में बंपर मुनाफा दे रहा यह IPO, कई बड़े निवेशकों ने लगाया दांव
नई दिल्ली. गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की क्लोजिंग हो गई है। इस आईपीओ को आखिरी दिन 64.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 500.69 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,12,43,940 शेयरों की पेशकश की गई है। इसके मुकाबले 1,36,09,99,464 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह इश्यू को 15.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 62.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के मामले में 28.95 गुना तथा पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 129 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
बता दें कि आईपीओ में 302 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 1,17,56,910 शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत हैं। वहीं, गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड ने मंगलवार को बड़े निवेशकों (एंकर) से 150 करोड़ रुपये से कुछ अधिक जुटाये थे।
ग्रे मार्केट में डिमांड: आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 160-169 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। वहीं, ग्रे मार्केट में इसको तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 75 रुपये है। इस तरह शेयर की लिस्टिंग ₹244 रुपये पर होने की संभावना है। यह इश्यू प्राइस से 44.38% के प्रीमियम के संकेत हैं।
एंकर निवेशकों में कौन-कौन: एक्सचेंजों को दी गई फाइलिंग के अनुसार, गांधार ऑयल रिफाइनरी ने कुल 16 एंकर निवेशकों को शेयर आवंटित किए। इसमें मॉर्गन स्टेनली, सोसाइटी जेनरल, कॉप्थॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल, अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी शामिल हैं।