शिमला । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर राज्य की वित्तीय हालत को खस्ता करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने शहरी स्थानीय निकायों से 50 प्रतिशत अनुदान सहायता वापस लेने के हिमाचल सरकार के आदेश से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वित्तीय रूप से तंगी का सामना कर रहे हिमाचल ने अपने 60 शहरी स्थानीय निकायों से 50 प्रतिशत अनुदान सहायता वापस लेने के आदेश जारी किए हैं, जो कुल 143.8 करोड़ है। मालवीय ने बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा कि यह अनुदान सहायता इस दलील पर वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं कि यह वार्षिक वित्त पोषण के बजाय, मासिक अनुदान जारी किया जाएगा।
Related Articles
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ की सुश्री कायनात शेख के अथक प्रयासों से साईं नगर के रहवासियों को मिली रोड की सौगात
September 12, 2024
पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के ऊपर बलवा का केस दर्ज होने पर बालोद संजारी विधायकी संगीत भैय्या राम सिन्हा थाने मे धराने मे बैठी
July 28, 2024
Check Also
Close