खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश
सरकारी शराब दुकान से ‘काला कारोबार’ का आरोप! रिसदा रोड दुकान पर बवाल, सुपरवाइजर रवि बंधे और कथित राजनीतिक संरक्षण पर उठे सवाल
पेटियों में शराब सप्लाई का दावा, आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल; आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

ज़ोहेब खान…….रायपुर। बलौदाबाजार जिले की रिसदा रोड स्थित सरकारी शराब दुकान एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। स्थानीय स्तर पर लगाए गए आरोपों के अनुसार, सरकारी शराब दुकान से कथित तौर पर कोचियों (अवैध शराब विक्रेताओं) को पेटियों के हिसाब से शराब उपलब्ध कराई जा रही है। मामले को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
आरोप है कि दुकान के सुपरवाइजर रवि बंधे की निगरानी में लंबे समय से यह कथित खेल चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि दुकान से बड़ी मात्रा में शराब बाहर भेजी जाती है और इस पूरे नेटवर्क को कथित रूप से राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।