छत्तीसगढ़ प्रदेश

धनोरा एवं ईरागांव थाना क्षेत्र में नकली नोट मामले में पुलिस जाँच शुरू की

जिसके पास अपने धंधे से मिले नोट को नकली नोट की पुष्टि मिलने से ग्रामीणजन द्वारा थाना धनोरा एवं ईरागांव में लिखित शिकायत की

केशकाल – जिला कोण्डागांव अन्तर्गत ब्लॉक केशकाल के पुलिस थाना धनोरा एवं ईरागांव थाना क्षेत्र के छोटी वनांचल गांव में दीपावली त्यौहार के उपरान्त ग्रामीण क्षेत्र के छोटे मोटे व्यापार करने वाले गरीब ग्रामीणों के पास नकली नोट के अज्ञात गिरोह द्वारा गांव गांव में खपाने में कामयाबी मिलने के बाद जिसकी जानकारी कुछ मिडिया कर्मियों को मिलने के उपरान्त मिडिया कर्मचारियों द्वारा इस गम्भीर मामले को अपने न्यूज के माध्यम से प्रमुखता से उठाकर शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तक प्रेषित करते हुए मामले की निष्पक्ष जाँच कर परदे के पीछे छुपे हुए अज्ञात नकली नोट गिरोह को पकड़ने के साथ बस्तर संभाग के आदिवासी बहुल क्षेत्र में संचालित हाट बजारों में पुलिस के टीम बनाकर बजार हाटो में नष्पिक्ष जाँच करने का भी मांग किया गया था। समाचारों में प्रकाशित इस गम्भीर मामले को पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा गम्भीरता पूर्वक लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को जाँच कार्यवाही करने का निर्देश दिये जाने की जानकारी पुलिस सूत्रो से प्राप्त हुआ है। इस संबंध में गांव के जिस गरीब के पास दीपावली त्यौहार समय धोखे से नकली नोट 500 एवं 100 के नोट प्राप्त हुआ है। मिडिया में समाचार आने के बाद सबसे पहले पुलिस थाना ईरागांव में ग्राम पंचायत बिन्झे के सरपंच एवं कोटवार के माध्यम से लिखित शिकायत से थाना प्रभारी ईरागांव को दिनांक 05/11/2022 को प्रेषित किया गया है। जिसके तहत थाना प्रभारी ईरागांव द्वारा दिनांक 06/11/2022 को ग्राम पंचायत बिन्झे में पहुँचकर गांव के सरपंच एवं कोटवार से नकली नोट मामले पर जानकारी लेकर थाना प्रभारी वापस ईरागांव पहुँचने की जानकारी ग्रामीण सूत्रों ने दी है। इसी प्रकार दिनांक 06/11/2022 को धनोरा के निवासी छोटा व्यापार करने वाला संतोष कुमार उइकेे के पास त्यौहार समय अपने व्यापार से प्राप्त नोटो में से 100 की नोट नकली निकलने के साथ जिसकी शिकायत संतोष उइके के द्वारा थाना प्रभारी धनोरा के नाम नोट के साथ पहुँचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया है, अब दोनो पुलिस थानों में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जाँच विवेचना प्रांरभ किये जाने का जानकारी ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त हुआ है।

मामले की उजागर मिडिया में आने के उपरान्त पुलिस विभाग में मामला गले का फांस बना है। अब पुलिस के सामने नकली नोट काण्ड में परदे के पीछे छुपे अज्ञात गिरोह को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया के तहत सलाखों के पीछे पहुँचाना है। इन दिनो आमजनों में इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button