छत्तीसगढ़ प्रदेशजगदलपुर

बस्तर वन विभाग में व्यापक घोटाले, कई वन अधिकारी बदले

जगदलपुर। बस्तर वन मंडल के वन अधिकारी की लापपरवाही का खामियाजा वनों को विनाश की ओर पहुंचा रहा है। जब से वन मंडल अधिकारी पदस्थ हुए है तब से वनमडल में भ्रष्टाचार औार अवैध कटाई के साथ अनेक विभागीय कार्य राज्य कैंपा मद से कराए गए कार्यों में व्यापक तौर पर धांधली की निरंतर शिकायतें उच्च स्तर पर हुई है। इसी तारतम्य में बस्तर के वनमंडलाधिकारियों को इधर से उधर तबादला किया गया है। वन बल प्रमुख संजय शुक्ला के पदस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के चलते कैँपा मद पर हुए व्यापक पैमाने पर गाडिय़ों की खरीदी तथा अन्य कार्य जो निर्धारित मापदंड में नहीं आते। सामने आने पर कई वन क्षेत्रपाल पर जांच की सुई मंडरा रही है। मुख्य वन संरक्षक शाहिद खान के कड़े रूख से भी वन महकमा उन्हें गुमराह करता आया है। इसी तारतम्य में वन परिक्षेत्र बकावंड तथा करपावंड  में छंटाई के नाम पर पेड़ों की बेतहाशा अवैध कटाई और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी को लेकर बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य पं. उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि बकावंड फारेस्ट रेंज में हुई अवैध कटाई तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी के निगहबानी में कराए गए व कराए जा रहे तमाम निर्माण कार्यों की जांच और वन परिक्षेत्र अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग राज्य शासन से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button