छत्तीसगढ़ प्रदेश

असमाजिक तत्वों ने कार में लगाई आग

अम्बिकापुर। शहर के गाँधीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चोपड़ापारा काली मंदिर के पास असामाजिक तत्वों ने बीती रात एक होंडा सिटी कार में आग लगा दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार  बीती रात प्रदेश के  मंत्री अमरजीत भगत के करीबी श्याम लाल जायसवाल के घर के सामने खड़ी कार में असामाजिक तत्वों ने लगा दी गई है। वहीं आग लगाने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। और इस मामले की सूचना पुलिस थाने मे दी गई। जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है। मामलें में कांग्रेस नेता श्याम लाल जायसवाल ने पुलिस को बताया कि देर रात अज्ञात नंबर से कई बार उन्हें कॉल आया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद मोबाइल को बंद कर सो गए और कुछ देर बाद ही घर के दूसरे नंबर पर पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि घर के सामने खड़ी कार में आग लग गई है। जिसके बाद दमकल विभाग को फोन कर बुलाया गया किंतु तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button