छत्तीसगढ़ प्रदेश

भटकते दसपुर पहुंची महिला, गाँव में नक्सली आने की अफवाह से रही दहशत

दसपुर। बच्चा चोरी की अफवाह के बाद शहर से सटे गांव दसपुर में गुरुवार शाम को नक्सली आने की अफवाह से गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। बताया जा रहा है कि कहीं से भटकते करीब पचास वर्ष की एक महिला शाम 6 बजे दसपुर पहुँची थी। भाषा की दिक्कत होने के कारण वह किसी को अपनी परेशानी भी नहीं बता पा रही थी। जिससे गांव में नक्सली आने की अफवाह उड़ गयी।
बुधवार शाम करीब 6 बजे करीब पचास वर्षीय महिला भटकते हुए दसपुर आ पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला उड़िया और बंगला भाषा में बात कर रही थी। जिसे लोग समझ नहीं पा रहे थे। गांव में तीन नक्सलियों के आने की अफवाह उड़ गयी। जिससे लोग घरों में ही दुबके रहे। महिला रात होने के बाद दसपुर के नहर पुल के पास ही रात बितायी। सुबह समूह की महिलाओं ने उससे पूछताछ करना चाहा पर फिर भाषा की समस्या आयी। जिसके बाद गांव के कुछ युवक महिला को बाइक में बिठाकर थाना लाना चाह रहे थे पर वह आने को तैयार नहीं हुई। महिला दिनभर दसपुर और बेवरती आना जाना करती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button