छत्तीसगढ़ प्रदेशजगदलपुर

साप्ताहिक बाजार में शराब बेचने को लेकर महिलाओं ने किया चक्काजाम

दंतेवाड़ा। जिले के पालनार साप्ताहिक बाजार में गोंगपाल, डोरिरास, हड़मामुंडा, टिकनपाल, बेडमा गांव की महिलाओं को पिछले शुक्रवार बाजार में शराब बेचने से रोका गया था। पालनार और फूलपाड की महिलाओं ने इन गांव की महिलाओं को रोक दिया था, जिसके बाद आज शुक्रवार को हड़मामुंडा गांव में सुबह 04 बजे से गोंगपाल, डोरीरास की महिलाओं ने उनके साथ पिछले हफ्ते साप्ताहिक बाजार में शराब फेंकने, शराब की लूटपाट करने के विरोध में चक्काजाम कर दिया। शराब बेचने वाली ग्रामीण महिलाओं ने सुबह 04 बजे ही नाकाबंदी कर दी थी। सुबह साढ़े 06 बजे कुआकोंडा थाने से पहुंचे जवानों ने चक्काजाम तो खुलवा दिया पर इसके बाद सैकड़ों की भीड़ पालनार बाजार में पहुंच शुक्रवार को पालनार में लगने वाली साप्ताहिक बाजार को बंद करवा दिया। बाजार बंद करवाने पहुंची भीड़ कई बार उग्र हो गई जिनको जैसे-तैसे पुलिस ने संभाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले में सभी साप्ताहिक बाजारों में खुलेतौर पर देशी शराब की बिक्री होती है। किरन्दुल, बचेली, नकुलनार, पालनार, मोखपाल, दंतेवाड़ा जैसे सभी बाजारों में देशी शराब की बिक्री होती है। ग्रामीणों में आपसी विवाद की शुरुवात किरन्दुल बाजार से हुई थी। यहां के साप्ताहिक बाजार में मदाडी में पालनार और फूलपाड की शराब बेचने गई महिलाओं को बाजार से खदेड़ दिया गया था, जिसके बाद अब ग्रामीणों का झगड़ा और तूल पकड़ रहा है। गोंगपाल, डोरीरास की शराब बेचने वाली महिलाओं का कहना है कि हमारे साथ पिछले हफ्ते पालनार बाजार में लूट की भरपाई की जाए। सभी साप्ताहिक बाजार में सभी गांव वालों को स्वतंत्र रूप से व्यापार करने दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button