खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

केंद्रीय जांच एजेंसी के छापों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गैर बीजेपी शासित राज्यों में केंद्रीय जाँच एजेंसी के छापों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब महाराष्ट्र में छापे नहीं पड़ेंगे. अब वहां से आईटी, ईडी और सीबीआई के दफ्तर उठकर झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान या साउथ के राज्यों में जाएंगे. वहां कोई कार्रवाई नहीं होगी.

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 8 साल में मोदी सरकार के दौरान एक भी बीजेपी के नेता के यहां केंद्रीय एजेंसी के की कोई कार्रवाई नहीं हुई. ईडी, आईटी, सीबीआई, डीआरआई, इन सबका केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है.

इसके जरिए पक्ष और विपक्ष के नेताओं को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए कहा कि मीडिया को नियंत्रित किया जा रहा है, नेताओं को नियंत्रित किया जा रहा है, राजनीतिक दलों को नियंत्रित किया जा रहा है. यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button