छत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुर

जांजगीर पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अटल श्रीवास्तव एवं प्रमोद नायक मिले

बिलासपुर ! जांजगीर चाम्पा विधानसभा भेंट मुलाकात में पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जांजगीर सर्किट हाउस पहुंचकर छ.ग.पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण अभय नारायण राय ने मुलाकात की। चर्चा के दौरान बिलासपुर जिले के भेट मुलाकात कार्यक्रम की चर्चा हुई, मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की जानकारी ली एवं संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की।
गौरतलब है कि 11 नवम्बर को मुख्यमंत्री जांजगीर-चाम्पा के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए, रात्रि विश्राम जांजगीर सर्किट हाउस में किया। आज उपस्थित लोगों से मुलाकात की, अधिकारियों समीक्षा के साथ समीक्षा बैठक की और पत्रकार वार्ता में शामिल हुए, विकास कार्यों का लोकार्पण किया। दोपहर 1.00 बजे जांजगीर से डोंगरगांव विधानसभा के लिए रवाना हो गये।
बिलासपुर से पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार अंचल, मस्तूरी जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर आदि उपस्थित थे। रामनारायण राठौर ने 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक उनके निवास पर आयोजित बापू चिन्मयानंद की रामकथा के आयोजन का आमंत्रण माननीय मुख्यमंत्री को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button