छत्तीसगढ़ प्रदेश

गरियाबंद: पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक पुलिस अधिकारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के मैनपुर थाने के सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल सिदार (58) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है.

उन्होंने बताया कि आज सुबह थाने के अन्य पुलिस र्किमयों को सिदार के आत्महत्या करने की जानकारी मिली और फिर पुलिस उनका शव पोस्टमार्टम के लिए ले गयी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई भी पत्र (सुसाइड नोट) नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि यह पता नहीं चल पाया है कि सिदार ने आत्महत्या क्यों की . उनके अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. उनके मुताबिक सिदार बलौदाबाजार जिले के निवासी थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button