छत्तीसगढ़ प्रदेश

*कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कांग्रेस की हार को लेकर परेशान हैं : कौशिक*

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने पीएल पुनिया के बस्तर दौरे पर कसा तंज*

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के बस्तर दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया कांग्रेस के प्रस्तावित पराजय से परेशान हैं। कांग्रेस ने जो वादा किया था उसे पूरा करने में कहीं भी रुचि नहीं दिखाई है जिसे लेकर जनता में नाराजगी है। अब जब कांग्रेस ने अपने वादों पर खरी नहीं उतरी तो जनता ने करारा जवाब देने का मन बना ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपस में एकता नहीं रहा है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के संवाद की स्थिति ही नहीं रही है। हाल के दिनों में प्रदेश के एक मंत्री के बंगले में जो कुछ हुआ वह किसी से छिपा नहीं है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल मामलों पर पर्दा डालने की में ही अपना 4 साल का समय बिता दिया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है हर तरफ सट्टा, जुआ, हत्याएं हो रही है, नशे का कारोबार संगठित गिरोह चला रहे हैं जिन्हें पुलिस का संरक्षण भी प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में एक व्यक्ति के मृत्यु के बाद अंतिम यात्रा के दौरान जिस तरह से जनता में आक्रोश दिखा इसे लेकर प्रदेश सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। जब व्यक्ति की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है जिसका जुड़ाव सट्टा के कारोबार से हो रहा है इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए इसके साथ ही दोषी व्यक्तियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button