छत्तीसगढ़ प्रदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ग्राम पंचायत स्तर पर लगाएं शिविर

सक्ति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम जनता को योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। आगे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं। नामांकन, बटवारा, खतौनी से संबंधित समस्या को मौके पर ही दूर करें। भूमिहीन, ग्रामीण सभी मजदूरों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ दिलाएं। दौरे में योजनाओं के प्रचार प्रसार की कमी मिली। मुनादी और व्यक्तिगत संपर्क कर जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने त्रुटि होने की गुंजाइश को दूर करने के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं।इससे मात्रात्मक त्रुटि वाली समस्या दूर होगी। खेल -परंपराएं हमारी संस्कृति से अभिन्न रूप से जुड़ी हुई हैं। ये परंपराएं ग्रामीण स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई हैं। लुप्त हो रही इन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन बहुत आवश्यक है।

इसी उद्देश्य से राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। – छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 6 जनवरी 2022 तक चलेगा, इसके अंतर्गत 6 स्तरों में 14 तरह की खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। – मेरी आप सभी से अपील है कि लोग ज्यादा से ज्यादा इस आयोजन का हिस्सा बनें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। मैं पत्रकार मित्रों से भी अपील करता हूं कि वे इन खेल स्पर्धाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर हमारी ग्रामीण प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button