छत्तीसगढ़ प्रदेश
गरियाबंद: बालिका से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 45 वर्ष एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
