छत्तीसगढ़ प्रदेश

कलेक्टर एवं एसपी ने किया अतिसंवेदनशील क्षेत्र बेचापाल एवं हुर्रेपाल का भ्रमण

सड़क, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी, राशन दुकान जैसे संचालित विभिन्न विकास कार्यों का लिया जायजा
 
बेचापाल राशन दुकान में शेड निर्माण एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल मोटर पंप लगाने की दी स्वीकृति
 
बेचापाल के नवनिर्मित आंगनबाड़ी को तत्काल संचालित कर बच्चों एवं माताओं को लाभान्वित करने के निर्देश
   
बीजापुर 17 नवम्बर 2022- जिले के सुदूर अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा स्वयं विकास कार्यों का गहनता से परीक्षण लगातार कर रहे हैं। बेचापाल ऐसे ही एक सुदूर क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, बिजली एवं सड़क सहित विभिन्न विकास कार्य बेचापाल में संचालित हो रही है कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेते हुए बेचापाल एवं सुदूर क्षेत्र हुर्रेपाल तक पहुंचे, जहां बेचापाल से गंगालूर तक डामरीकरण सड़क निर्माणधीन है। सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से भैरमगढ़ एवं बीजापुर ब्लाक के बड़ी आबादी को परिवहन एवं यातायात सुगम होगा, वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, व्यापार पारिवारिक संबंधों के निर्वहन हेतु ग्रामीणों को सहूलियत होगी, उक्त निर्माणधीन सड़क को गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में पूर्ण करने सड़क मार्ग पर निर्मित होने वाली विभिन्न पुल-पुलियों की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विस्तृत रूप से बताया। वहीं बेचापाल स्थित राशन दुकान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण किया राशन दुकान में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। धूप में ग्रामीणों को बैठा देख कलेक्टर ने त्वरित छाया हेतु शेड निर्माण की स्वीकृति दी। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की दैनिक ओपीडी, दवाई की उपलब्धता इत्यादि के बारे में जानकारी लिया ईलाज के लिए आयी एक बच्ची को मलेरिया पाजिटिव्ह होने पर उसका उचित उपचार करने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्य कार्यकर्ताओं ने पेयजल की समस्या बताई जिस पर कलेक्टर श्री कटारा ने राशन दुकान में शेड निर्माण और स्वास्थ्य केन्द्र में मोटर पंप तत्काल उपलब्ध कराने सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू को फोन के माध्यम से निर्देशित किया।
            बेचापाल में नवनिर्मित आंगनबाड़ी को तत्काल साफ-सफाई कर आंगनबाड़ी का संचालन करने मौके पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री लुपेन्द्र महिनाग को निर्देश दिए। ताकि बच्चे, माताएं सहित अन्य हितग्राही लाभान्वित हो सके।सड़क बिजली के बाद ग्रामीणों की लंबे समय से मांग पूरी हुई सुदूर क्षेत्र में अब मोबाईल कनेक्टीविटी शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button