छत्तीसगढ़ प्रदेशजगदलपुर

बस्तर विवि के नए कुलसचिव होंगे बाजपेयी, डॉ. पाठक को भेजा गया संचालनालय

जगदलपुर। बस्तर विश्व विद्यालय के नए कुलसचिव अब अभिषेक कुमार बाजपेयी होंगे। मौजूदा कुलसचवि डॉ. विनोद कुमार पाठक को संचालनालय भेज दिया गया है। बाजपेयी अभी बस्तर में उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रिय कार्यालय में ही बतौर डिप्टी डायरेक्टर तैनात हैं। उनका मूल पद सहायक प्राध्यापक का है, वे प्रतिनियुक्ति पर यहां पदस्थ थे। अब वे बस्तर विश्व विद्यालय के कुलसचिव का दायित्व संभालेंगे। इस आशय का एक आदेश सोमवार शाम रायपुर से जारी हुआ। डॉ. पाठक की विदाई की चर्चा लंबे वक्त से चल रही थी, पिछले कुछ दिनों से वे छुट्टी पर भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button