भोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पौध-रोपण

 

मिट्टी बचाने के लिए यात्रा पर निकले सेव स्वाईल मूवमेंट के सदस्यों ने लगाए पौधे

भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 1, 2022,

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ श्री मोहित निरंजन ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, सामिया केसिया और अशोक के पौधे लगाए। श्री मोहित निरंजन सेव स्वाईल मूवमेंट में 30 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। किसान परिवार में जन्मे श्री निरंजन मिट्टी की घटती गुणवत्ता के लिए यात्रा के दौरान किसानों  से संपर्क कर उन्हें  मिट्टी बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि मिट्टी की घटती उर्वरकता, मानवता के सामने समस्याएँ खड़ी कर रही हैं, इस दिशा में सचेत होते हुए सकारात्मक प्रयास आवश्यक हैं। सेव स्वाईल मूवमेंट की सुश्री सुदेशना मिश्रा और श्री प्रज्ज्वल शर्मा ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ डीएनएन न्यूज चेनल की एंकर और रिपोर्टर सुश्री इरम सिद्दीकी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए उनके परिजन भी साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button