छत्तीसगढ़ प्रदेश

क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम ने किया बड़ेओड़ागांव में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ।

भूपेश सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए कटिबद्ध – संतराम नेताम

केशकाल – विधायक केशकाल व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम के प्रयासों से दिनांक 08/12/2022 को केशकाल विधानसभा क्षेत्र के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़ेओड़ागांव में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति मिल गयी है। जिसका शुभारंभ आज माननीय विधायक संतराम नेताम जी के द्वारा किया गया। इन नवीन धान खरीदी केंद्रों के खुलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। धान खरीदी केंद्र का फायदा किशन भाइयो को  मिलते ही कुछ किशान भाइयो ने अपनी धान नया धान खरीदी केन्द्र बड़ेओड़ागांव में लाकर बिक्री की वहीं क्षेत्र के किसानों ने भी इस सौगात के लिए विधायक संतराम नेताम को धन्यवाद दिया है।

इस सम्बंध में विधायक संतराम नेताम ने कहा कि धान उपार्जन केंद्र दूर होने के कारण क्षेत्र के कई अन्नदाता किसान भाइयों को धान बिक्री हेतु आर्थिक व मानसिक बोझ उठाना पड़ता था। और उन किसानों को धान बेचने के लिए 10-15 किलोमीटर की दूरी तय कर के जाना पड़ता था, जिसके चलते किसान काफी परेशान थे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए जनप्रिय विधायक संतराम नेताम जी के अथक प्रयास से नवीन धान खरीदी केन्द्र सौगात मिली है। विधायक नेताम ने आगे कहा कि मैं क्षेत्र के किसान भाइयों को यह बताना चाहता हूं कि आप लोग किसी भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं,  हमारी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। 1 नवंबर से शुरू हो चुके धान खरीदी में प्रत्येक किसान का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button