छत्तीसगढ़ प्रदेश

कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बम्हानंद नेताम को कांग्रेस प्रत्याशी सवित्री मण्डावी ने 21,171 वोटो के करारी शिकस्त देते हुए कांग्रेस का परचम फहराया

मतदान दिनांक 05/12/2022 को हुआ तथा जिसका मतगणना दिनांक 08/12/2022 को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेड में सुबह 8 बजे से लेकर 3 बजे तक चली मतगणना उपरान्त सवित्री मण्डावी को जीत का प्रमाण पत्र कलेक्टर द्वारा प्रदाय की

केशकाल – जिला कांकेर अन्तर्गत भानुप्रतापुर विधानसभा क्रमांक 80 (अ.ज.जा.) उपचुनाव में वर्ष 2022 पर 2 राष्ट्रीय पार्टी उम्मीदवार के साथ 3 क्षेत्रीय पार्टी उम्मीदवार एवं 2 निर्दलीय उम्मीदवार के साथ कुल 7 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में उतरकर अपना भाग्य आजमाने के साथ उम्मीदवारों के साथ चुनाव के बाद सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जिला मुख्यालय कांकेर कलेक्ट्रेड मे पुरे सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्ट्रांग रूम में बंद रहा जिसका मतगणना अलग अलग टेबल में उन्नीस राउंड मतगणना आज दिनांक 08/12/2022 की सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चली जिसमे प्रथम राउंड से लेकर 19 राउंड तक मतगणना हुई जिसमें शुरू राउंड से ही कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति सावित्री मण्डावी सभी उम्मीदवारों से खासकर भाजपा से 1000 से अधिक मतो से बढ़त बनाये हुये थे जो दोपहर 3 बजे तक चली मतगणना समाप्ति तक कांग्रेस प्रत्याशी सवित्री मण्डावी कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी बम्हानंद नेताम को 21171 वोटो से करारी शिकस्त देते हुए उपचुनाव विधायक कुर्सी में काबिज होने की सफलता हासिल की। राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस एवं भाजपा छोड़कर 3 क्षेत्रीय पार्टी उम्मीदवार एवं 2 निर्दलीय के साथ कुल 7 उम्मीदवार उपचुनाव में चुनाव मैदान में रहे। जिसमे मुख्य राष्ट्रीय पार्टी प्रत्याशी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीमति सावित्री मण्डावी एवं भाजपा उम्मीदवार बम्हानंद नेताम के बीच में कड़ी टक्कर रही इस चुनाव में दूसरा स्थान में भाजपा उम्मीदवार बम्हानंद नेताम रहे हमारे सहयोगी वरिष्ट पत्रकार हबीब राज कांकेर ने जिला जन सम्पर्क अधिकारी कांकेर से प्राप्त मतगणना जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी बम्हानंद नेताम को अन्तिम राउंड के बाद कुल 44308 वोट मिले किन्तु कांग्रेस के श्रीमति सवित्री मण्डावी को कुल प्राप्त मतो की वोटो की संख्या 65479 प्राप्त मिले जिसके तहत सवित्री मण्डावी भाजपा प्रत्याशी बम्हानंद नेताम को 21171 की वोटो से भारी शिकस्त देकर अपने स्व. पति मनोज सिंह मण्डावी जी का पुरानी सीट बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की। मतगणना के उपरान्त कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मण्डावी को जिला कलेक्टर द्वारा चुनाव जीतने का प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया प्रमाण पत्र प्राप्त श्रीमति सवित्री मण्डावी का विजय जूलूस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पार्टी के वरिष्ट नेता एवं कार्यकर्ताओं का विजय जुलूस जिला मुख्यालय कांकेर में निकाला गया कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की विजय जुलुस में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सावित्री मंडावी ने जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओ को देते हुए  मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद् एवं प्रचार में सम्मिलित हुए सभी सम्मानीय वरिष्ट जनों को धन्यवाद देते हुए सभी का अभार व्यक्त किया है, चुनाव सम्पन्न कराने के उपरान्त कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने कांगे्रस पार्टी की जीत होने की दावा करते रहे जो सच निकला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button