छत्तीसगढ़ प्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर 14 दिसम्बर 2022 ः-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन  के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत पंच पद के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार कांकेर परमानंद बंजारे को रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी कुमार यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत चारामा में सरपंच तथा पंच पद के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार चारामा यशवंत कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.एस. बढ़ई को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत नरहरपुर में पंच पद के लिए तहसीलदार नरहरपुर अखिलेष ध्रुव को रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.के. गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में पंच पद हेतु तहसीलदार दुर्गूकोंदल उमाकांत जायसवाल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरोज कुमार महिलांगे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में सरपंच एवं पंच पद के उप निर्वाचन के लिए नायब तहसीलदार बांदे सुनील कुमार धु्रव को रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद पंचायत कोयलीबेड़ (पखांजूर) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आषीष डे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button