छत्तीसगढ़ प्रदेश

धनोरा निवासी आयांसु कुमार बरनवाल को आटो चालक ने ठोकर मारकर घायल करने वाले चालक के खिलाफ पुलिस थाना फरसगांव में कार्यवाही करने आवेदन प्रस्तुत किया- संतोष बरनवाल

केशकाल – ब्लॉक केशकाल अंर्तगत पुलिस थाना धनोरा निवासी आयांसु कुमार बरनवाल उम्र 19 वर्ष  अपने बाईक से सवार होकर दिनांक 15/12/2022 को फरसगांव जाते वक्त ग्राम मस्सुकोकोड़ा में NH-30 पर आटो चालक आटो क्रमांक CG27 K 4803 के चालक द्वारा तेज गति से लापरवाह पुर्वक बाईक सवार को जबरदस्त ठोकर मारकर गंभीर रुप से घायल करने पर पिडित घायल व्यक्ति को शासकीय  अस्पताल फरसगांव में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है। घायल व्यक्ति को गायत्री अस्पताल रायपुर में भर्ती उपरांत आपरेशन के बाद इलाज जारी हैं। घटना के बाद से पिड़ित परिवारजन घायल व्यक्ति को रायपुर ले जाने के चलते रायपुर से वापस धनोरा पहुंचकर पिड़ित व्यक्ति का बड़ा भाई संतोष बरनवाल ने दिनांक 23/11/2022 को फरसगांव थाना पहुंचकर कर लापरवाह आटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही करने थाना प्रभारी थाना फरसगांव के नाम लिखित आवेदन प्रस्तुत किया हैं। उपरोक्त जानकारी शिकायत कर्ता संतोष बरनवाल ने मीडिया को दी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button