छत्तीसगढ़ प्रदेश

कांकेर जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में अब तक 191417.40 मैट्रिक टन धान की खरीदी

उत्तर बस्तर कांकेर 19 दिसम्बर 2022ः- राज्य शासन की योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 नवंबर से प्रारंभ हो गई है।  खाद्य विभाग के वेबसाइट में अब तक ऑनलाईन एंट्री के अनुसार  95 हजार 208 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है।  जिले के 137 धान उपार्जन केंद्रों में 19 दिसम्बर तक 46993 किसानों से 191417.40 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जिसमें मोटा धान 175381.32 मैट्रिक टन और पतला धान 16036.08 मैट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। जिसमें मिलर्स द्वारा 80690.47 मैट्रिक टन (49.35 प्रतिशत) धान का उठाव भी किया जा चुका है।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पूर्ण व्यवस्था के साथ धान खरीदी की जा रही है। उपार्जन केंद्र की क्षमता के अनुसार किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है, किसान निर्धारित तिथि को आकर अपना धान विक्रय कर रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में चार नवीन उपार्जन केन्द्र सहित 141 उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है तथा वर्तमान में 137 उपार्जन केन्द्रों से धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 22910 सीमांत किसानों द्वारा 5069.60 मैट्रिक टन धान विक्रय किया जा चुका है। इसी प्रकार 17139 लघु किसानों द्वारा 8380.14 मैट्रिक टन और 7099 दीर्घ किसानों द्वारा 5768.4 मैट्रिक टन धान का विक्रय किया गया है। कलेक्टर सहित प्रशासनिक और विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button