छत्तीसगढ़ प्रदेश

संतराम नेताम विधायक केशकाल की टीम ने आज धान खरीदी केंद्र अरंडी मैं पहुंच कर धान खरीदी की जांच कर लैंप्स अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया

केशकाल:- छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 1 नवंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू कर दिया गया था।  समितियों के द्वारा किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करते लगभग 2 महीने पूरे होने वाले हैं। धान बेचने के 24 घण्टे के भीतर किसानों के खाते में पैसे भी आने लगे हैं, ऐसे में किसानों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में बुधवार को केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने केशकाल विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां विधायक ने धान बेचने आए किसानों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया।
विधायक संतराम नेताम ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया गया था। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई साथ ही कृषि कार्य मे उनकी रुचि भी दुगुनी हुई। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष क्षेत्र में धान की बंपर पैदावार हुई है। लेम्प्सों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए समिति प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही समय समय पर धान का उठाव भी सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य सगीर कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी अगनु मंडावी, श्रीपाल कटारिया, दुष्यंत राणा, विशाल शर्मा समेत लेम्प्स के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button