खेल-मनोरंजनदेश-विदेश

रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ देख लोगों ने पीट लिया सिर, बोले- साल की सबसे घटिया फिल्म है

नई दिल्ली (IMNB). रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया है। रोहित शेट्टी की यह फैमिली एंटरटेनर किसी का भी दिल नहीं जीत पाई है। लोगों ने इसे साल की ‘सबसे घटिया फिल्म’ बताया है।

 
रोहित शेट्टी की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही फैंस रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए खासे उत्साहित थे। लगातार हिट फिल्में देकर ‘हिट मशीन’ का तमगा पाने वाले रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इस फैमिली एंटरटेनर से रोहित शेट्टी ने लंबे समय बाद कॉमेडी में वापसी की है। ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह, संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और मुरली शर्मा जैसे कई कॉमेडी स्टार्स हैं। माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉलीवुड के लिए एक खुशखबरी लेकर आएगी और साल का सुखद अंत करेगी। पर इस फिल्म को जो रिव्यू मिला और दर्शकों का जो रिएक्शन है, उसे देखकर तो निराशा ही हाथ लगी है।

Cirkus को दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म देखने के बाद फैंस और ऑडियंस ने ट्विटर पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। किसी ने ‘सर्कस’ को ‘घटिया’ तो किसी ने इसे इस साल की सबसे ‘खराब’ फिल्म बताया है। लोगों का कहना है कि रोहित शेट्टी के ‘सर्कस’ से अच्छा तो सर्कस का मेला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button