छत्तीसगढ़ प्रदेश

सांसद- विधायकों की तरह पेंशनरों को आयकर में पूरी तरह छूट देवें इस साल के बजट में केन्द्र सरकार..

*प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर कहा मोदी है तो मुमकिन है को चरितार्थ करें*
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामन्त्री एव्ं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी को आगामी बजट को लेकर ट्वीट कर सुझाव दिया है कि देश में जिंदगी के अंतिम पड़ाव में जीवन यापन कर रहे बुजुर्ग पेंशनरों को हर साल आयकर रिटर्न फाइल करना अत्यन्त पीड़ादायक हो गया है। जो लोग अपने जिंदा होने के प्रमाण पत्र जमा करने के हालत में नहीं है उन्हे इंकमटैक्स के नाम पर मानसिक, शरीरिक और आर्थिक शोषण का शिकार बनना पड़ता है, यह अन्याय पूर्ण है। *मोदी है तो मुमकिन है* कहावत को चरितार्थ करने का आग्रह करते हुए  कहा है कि यह विचित्र विडम्बना है कि देश में करोड़पति सांसद और विधायक तथा अनेक राजनैतिक पदों पर काम कर चुके लोग अलग अलग कई पेंशन लेते हैं परंतु उनको इस राशि में आयकर से छूट की सुविधा प्राप्त है। इसे उचित नहीं माना जा सकता।
 इसलिए इस बजट में इसका प्रावधान किया जावे और सेवानिवृत्त केन्द्र एव्ं राज्य सरकार के बुजुर्ग पेंसनरों को वर्षो चली आ रही इस गलत परंपरा को समाप्त करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button