भोपालमध्यप्रदेश

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश शासन के मंत्रियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न

प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री ने दिया मार्गदर्शन*

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश शासन के मंत्रियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में मंत्रीगणों के द्वारा विकास की योजनाओं के काम और उनके प्रभार के जिलों में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव को दी गयी। श्री राव ने विकास कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी मंत्रियों को नई सरकार बनाने के लिए नई उर्जा के साथ प्रभार के जिलों और क्षेत्रों में काम करने की बात कही।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि बैठक में मंत्रिगणों को कहा गया है कि जब भी वे प्रभार के जिलों में जाएं तो गरीब बस्तियों और अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावासों में भी औचक निरीक्षण कर वहां के छात्र छात्राओं से संवाद करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम 4 संभागों में संपन्न हो चुके है। इन कार्यक्रमों में 83 लाख लोगों को अधिकार पत्र सौंपे गए है। शेष संभागों में भी जल्द कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री भू अधिकार आवास योजना का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। 1 से 15 फरवरी के बीच विकास यात्राएं निकलेगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि विकास कार्यो का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button