छत्तीसगढ़ प्रदेशबेमेतरा

बेमेतरा जिले में अब तक 502488 मेट्रिक टन धान का उपार्जन

बेमेतरा 23 दिसम्बर 2022-खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक 5 लाख 2 हजार 488 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बेमेतरा जिले में चालू सीजन के दौरान 102 सहकारी समितियों के अन्तर्गत 125 धान उपार्जन केन्द्रों में धान का उपार्जन किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 23 दिसम्बर तक 502488 मेट्रिक टन धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर की गई है। किसानों से धान की खरीदी शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक की जा रही है। राज्य शासन द्वारा 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button