मुख्यमंत्री मितान योजना: घर बैठे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने 41 हजार लोगों ने कराया अपाइंटमेंट बुक
रायपुर 26 दिसम्बर 2022/छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।
योजना के तहत अब तक करीब 47400 लोगों ने शासकीय दस्तावेज घर पर ही प्राप्त करने के लिए अपाइंटमंेट बुक करायें हैं। वहीं पर 37700 से अधिक नागरिकों ने घर बैठें ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए है। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 96000 से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के समस्त 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई थी। 