छत्तीसगढ़ प्रदेश

लैंगिक समानता एवं उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 26 दिसम्बर 2022ः-राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में नगरपालिका कांकेर अंतर्गत लैंगिक समानता एवं उत्पीड़न विषय पर विगत दिवस को सामुदायिक भवन व नगर पालिका के सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सीआरपी, क्षेत्रीय स्तरीय संगठन व स्वसहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया।  कार्यशाला में वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील गोस्वामी एवं महिला एवं बाल विकास के जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया द्वारा कार्यस्थल में होने वाले लैंगिक उत्पीड़न एवं घरेलु हिंसा के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया गया। मेहमान प्रवक्ताओं द्वारा कार्यालय में बनी विशाखा कमेटी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उनके द्वारा महिलाओं के अधिकार व विशाखा कमेटी से सहयोग लेकर अपने अधिकारों की रक्षा किस प्रकार किया जाता है, इस संबंध में जागरूक किया गया। सुनील गोस्वामी द्वारा लैंगिक समानता एवं उत्पीड़न विषय पर महिलाओं के अधिकार के संबंध में कानूनी बारीकियों पर चर्चा की गई। श्रीमती रीना लारिया द्वारा सिंगारभाट में संचालित सखी सेंटर के संबंध में जानकारी दी गई और महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रही है। सभी क्षेत्रों में महिलायें अपना लोहा मनवा रही हैं। उनके द्वारा महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि शिक्षा से ही महिलाएं अपना अधिकार प्राप्त कर सकती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को नौकरी या व्यवसाय कर आत्मनिर्भर होना चाहिए, जिसके लिए शिक्षा ही एक मात्र जरिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए समूह की महिलाओं, अतिथि प्रवक्ताओं व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button