खेल-मनोरंजन

सालेम स्कूल में स्पोर्ट्स मीट आज से

रायपुर। सालेम इंग्लिश स्कूल में स्पोर्ट्स मीट गुरुवार को सुबह दस बजे से प्रारंभ हो रही है। इसके मुख्य अतिथि पार्षद व एमआईसी मेंबर संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी व छत्तीसगढ़ डायसिस के प्रवक्ता व स्टीवर्टशिप कमेटी के सचिव तथा सेंट पॉल्स चर्च कमेटी के सीनियर मेंबर जॉन राजेश पॉल करेंगे। प्रिंसिपल वीके सिंग ने बताया कि मीट का समापन 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप द राइट रेवरेंड अजय उमेश जेम्स के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता उर्दू अकामदी के अध्यक्ष इदरीस गांधी करेंगे। मीट में स्टूडेंट कई खेलों में अपने दमखम का परिचय देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button