छत्तीसगढ़ प्रदेश

बटराली से चेरबेडा होकर कुएं मारी पक्की सड़क निर्माण का कार्य जोरो पर

केशकाल – विकासखण्ड केशकाल अन्तर्गत बटराली से लेकर चेरबेड़ा होकर कुएंमारी तक करीब 25 कि.मी. पूर्व कच्ची सड़क मार्ग को पक्की सड़क डामरीकृत करने हेतु गिट्टी बिछाने के साथ WMM एवं शोल्डर बनाने का कार्य जोरो पर है। निर्माण ऐजेन्सी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बटराली से लेकर चेरबेड़ा होकर कुएं मार्ग लम्बाई करीब 25 की.मी. दूरी है। तथा बटराली कुएंमारी चैक तक 16 कि.मी. तक गिट्टी डालकर पहली लेयर WMM एवं शोल्डर बनाने का कार्य जोरो पर है। साथ ही कुएंमारी 16 कि.मी. से 11 कि.मी. तक (कुल 5 कि.मी.) दुसरे लेयर के साथ सभी पुल-पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल विकासखण्ड अन्तर्गत मारी क्षेत्र में सम्मलित 13 ग्रामों में रहने वाले क्षेत्रवासी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुएंमारी क्षेत्र के पूर्व कच्ची सड़क को पक्की सड़क के माध्यम से डामरीकृत करने पर क्षेत्रवासियों की परेशानी दूर होने के साथ शासन द्वारा संचालित समस्त विकास कार्यो में तेजी आने का प्रबल संभावना चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण ऐजेन्सी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण शुरू होने के बाद बीच-बीच में निर्माण कार्य बंद हुआ था। जिसके तहत बंद के कारण शोभराज अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जिला कोण्डागांव से मिडिया द्वारा जानकारी लेने पर बताया कि विकास कार्यो को बीच में रोकना कुछ सुरक्षा कराणों के तहत रोकने का कारण बताया है, वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य जोरो पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button