छत्तीसगढ़ प्रदेश

मिशन वात्सल्य के तहत जनपद में आयोजित हुआ कार्यशाला

केशकाल:- महिला एवं बाल विकास विभाग व बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वाधान में जनपद पंचायत केशकाल के बिहान सभागार में शुक्रवार को मिशन वात्सल्य के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में बाल संरक्षण इकाई के परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी ने कार्यशाला में आए जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल संरक्षण, बाल श्रम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। साथ ही इन जानकारियों का ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। इस सम्बंध में परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी ने बताया कि मिशन वात्सल्य का लक्ष्य भारत के हर बच्चे के लिए एक स्वस्थ एवं खुशहाल बचपन सुनिश्चित करना है। उन्हें अपनी पूर्ण क्षमता का पता लगाने के लिए अवसर प्रदान करना है। इस कार्यशाला के माध्यम से हमने सरपंच, जनपद सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। ताकि वह अपने अपने गांव में जाकर अंतिम व्यक्ति तक जानकारी साझा कर जागरूकता फैलाएं। जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने कोरोना काल के बाद बच्चों में मोबाइल फोन के प्रति बढ़ती रुचि पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मिशन वात्सल्य के रूप में किशोरों के अधिकारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए शुरू की गई यह पहल काफी सराहनीय है। इसमे केशकाल विकासखंड के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व प्रबुद्धजनों ने शामिल होकर अलग अलग पहलुओं पर चिंता जाहिर की है। हमारा प्रयास रहेगा कि किशोरों के अधिकारों, संरक्षण समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी देकर जागरूक किया जाए। साथ ही लैंगिक अपराध जैसे कृत्यों पर समय रहते अंकुश लगाने के सम्बंध में भी आवश्यक रूपरेखा बनाई गई है। निश्चित रूप से इस चर्चा का सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जनपद सदस्य नीरा ध्रुव, रोहित नाग, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णदत्त उपाध्याय,जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य घनश्याम नाग , पूर्व सरपंच तथा समाज प्रमुख फरसू राम सलाम  बाल कल्याण अधिकारी परदेसी पोयाम, नोडल जयदीप नाथ, सदस्य रीता चालकी, परियोजना अधिकारी दीपेश बघेल, बीआरसी प्रकाश साहू, माधुरी उसेंडी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button