छत्तीसगढ़ प्रदेश

कुएं मारी के 22 गांव की तेज गति से विकास होगा – हमारे समाचारों को प्रमुखता से उठाने पर न्यूज को धन्यवाद व अभार व्यक्त किया – संतराम नेताम

केशकाल – केशकाल विकासखण्ड अन्तर्गत कुएंमारी क्षेत्र के करीब 22 गांवो के ग्रामीणों के मांग पर पक्की सड़क निर्माण व कुएं में अस्थायी रूप से किसान भाईयों के परेशानियों को दूर करने के लिए धान उपार्जन उप केन्द्र कुएं में बनाया है। विकास की यह सोच हमारे सरकार के मुख्या श्री भुपेश बघेल जी के प्रति संतराम नेताम उपाध्यक्ष विधानसभा ने व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद व अभार व्यक्त किया है। दिनांक 20/01/2023 को संतराम नेताम विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष छ.ग. विधानसभा से हमारे बस्तर ब्यूरो चीफ के. शशीधरन ने संतराम नेताम के केशकाल निवास स्थान में पहुँचकर कुएं मारी क्षेत्र के पक्की सड़क निर्माण एवं उपकेन्द्र धान उपार्जन कुएं के संबंध में जानकारी लेने पर संतराम नेताम ने हमारे न्यूज ब्यूरों को जानकारी में बताया कि कुएंमारी क्षेत्र के करीब 22 गांव के रहने वाले ग्रामीणों द्वारा पक्की सड़क निर्माण एवं धान उपार्जन उपकेन्द्र खोलने के संबंध में मेरा ध्यान आर्कषित किया गया था। जिसपर मेरे प्रयासों से एवं हमारे सरकार के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के सहयोग से कुएंमारी की आम जनताओं के परेशानी को देखते हुए अजादी के पहले से अभी तक कच्ची सड़क मार्ग से केशकाल मुख्यालय पहुँचने के परेशानी को देखते हुये पक्की सड़क मार्ग निर्माण कार्य चालू है। साथ ही कुएं क्षेत्र के किसान भाइयों के अपने धान बेचने कुएं क्षेत्र से 25 से 30 किमी तय करते हुए लेम्पस मुख्यालय केशकाल में आना पड़ता था। इन परेशानियों को देखते हुए कुएं में वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के तहत धान खरीदी शुरू किया गया है। जिसके चलते क्षेत्र के किसान भाईयों के परेशानी कम होने की बात कही। संतराम नेताम विधायक केशकाल ने आगे जानकारी में बताया कि कुएं के किसान भाईयों के आम परेशानियों को देखते हुए स्थायी रूप से भविष्य में कुएं में लेम्पस खोलने का भी प्रयासरत होने की जानकारी दी

संतराम नेताम उपाध्यक्ष विधानसभा ने बस्तर संभाग के हमारे न्यूज ब्यूरो चीफ के. शशीधरन को जानकारी देते बताया कि इंडियन मिडिया न्यूज से मेरे क्षेत्र के मेरे न्यूज को प्रमुखता से न्यूज ब्यूरों द्वारा प्रकाशित करने पर न्यूज को भविष्य में उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि यह न्यूज चैनल छत्तीसगढ़ के साथ राष्ट्रीय न्यूज चैनल में भी कामयाबी के लिये अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button