देश-विदेश

डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज हुआ है: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज होने को रेखांकित किया।

एक नागरिक के ट्वीट पर अपनी राय व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज हुआ है। इस पर आपको कई रोचक किस्से सुनने को मिल जाएंगे।’

 

 

इसी तरह भारत में डिजिटल भुगतान को अपनाने पर एक प्रवासी भारतीय के ट्वीट पर अपनी राय व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘पूरे भारत में यह एक आम नजारा है… हमारे देशवासियों ने तकनीक और नवाचार को अपनाने में उल्लेखनीय निपुणता दिखाई है।’

***


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button