भोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री देश में अद्भुत होगा नर्मदा कॉरिडोर – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक शान, इशिता ने बिखेरा सुरों का जादू

भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है विकास की दौड़ में जबलपुर आगे है। भोपाल से ज्यादा विकास जबलपुर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा हमारी जीवनदायिनी है। नर्मदा तट पर आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए सहूलियत के लिए सारे घाटों को जोड़ते हुए नर्मदा कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह देश का अद्भुत कॉरिडोर होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज जबलपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड ग्वारीघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात गायक शांतनु मुखर्जी उर्फ शान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं यहां चुनौती देने आया हूँजबलपुर इंदौर से कम नही है। संकल्प लें कि स्वच्छता में जबलपुर को नम्बर एक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य मे सभी को सहयोग देना होगा। यह चुनौती स्वीकार करें कि नगर निगमप्रशासन और सरकार साथ मिल कर जबलपुर को स्वच्छता में नम्बर एक बनाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर में कोई कमी नही है। यहां त्रिपुरी जैसी जगह है जहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने हुंकार भरी थी। संकल्प लें कि जबलपुर हर क्षेत्र में नम्बर एक बनेगा।

सांसद श्री राकेश सिंहराज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकिमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंहविधायक श्री अजय विश्नोईविधायक श्री अशोक रोहाणीपूर्व मंत्री श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बूपूर्व विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंहश्री अभिलाष पांडे सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने गाया गीत

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गायक शान और जनता की फरमाइश पर “नदिया चले,चले रे धारातुझको चलना होगा” गीत गाया। मुख्यमंत्री ने गायक शान का सम्मान भी किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रात 8.30 बजे जबलपुर की उदीयमान गायिका इशिता विश्वकर्मा ने “ऐ मेरे वतन के लोगों” गीत गाकर की। जबलपुर की नन्ही गायिका रत्निका श्रीवास्तव ने भी अपने मधुर गायन से उपस्थितजनों को मुग्ध कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button