भोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर दी बधाई

भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री  चौहान ने कला, संस्कृति, समाज-सेवा, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश की इन विभूतियों का जनजातीय कला, समाज-सेवा और साहित्य में अभूतपूर्व योगदान देशवासियों विशेष कर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगा। महान विभूतियों को यह सम्मान मिलने से प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय कला को संरक्षित कर अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्रदान करने के लिए उमरिया की बैगा जनजातीय कलाकार श्रीमती जोधइया बाई को कला के क्षेत्र में, चिकित्सा को सेवा का अटल संकल्प बना कर मानव कल्याण को नई दिशा देने वाले जबलपुर के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मुनीश्वर चन्द्र डावर को मेडिसिन के क्षेत्र में, झाबुआ के गौरव, कलाकार श्री रमेश परमार एवं श्रीमती शांति परमार को संयुक्त रूप से कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button