छत्तीसगढ़ प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर विधायक संतराम नेताम के निवास में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने झंण्डा फहराकर सलामी दी

के. शशिधरन ब्यूरो हेड बस्तर संभाग 

गणतंत्र दिवस पर विधायक संतराम नेताम के निवास में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने झंण्डा फहराकर सलामी दी

केशकाल – राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 2023 पर संतराम नेताम विधायक एवं उपाध्यक्ष विधानसभा केशकाल के निवास में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 26 जनवरी 2023 को कृष्ण कुमार ध्रुव पूर्व विधायक केशकाल द्वारा झण्डारोहण कर भारत माँ को सलामी दी कृष्ण कुमार ध्रुव का विधायक निवास में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला पहनाकर जोशिला स्वागत किया गया झण्डारोहण के पूर्व विधायक निवास में तैनात पुलिस जवानों द्वारा भारत माँ को अपनी बंदूक झुकाकर सलामी दी इस अवसर पर झण्डारोहण के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव द्वारा झण्डारोहण करते हुए भारत माता को सलामी दी इस दौरान केशकाल के वरिष्ट कांग्रेस नेता सगीर अहमद कुरैशी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे इस दौरान संतराम नेताम उपाध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक केशकाल का जिला मुख्यालक कोण्डागांव में आयोजित सार्वजानिक कार्यक्रम का मुख्य अतिथि होने के चलते केशकाल निवास कार्यक्रम से बाहर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button