खास खबरदेश-विदेश

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने “हर घर ध्यान” अभियान के अंतर्गत ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य पर एक घंटे का परिचय सत्र आयोजित किया

नई दिल्ली (IMNB). “आजादी का अमृत महोत्सव” के तत्त्वावधान में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने अपने अधिकारियों/स्टाफ के लिये नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन सौध में “हर घर ध्यान” अभियान के अंतर्गत ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य पर एक घंटे का परिचय सत्र आयोजित किया।

 

सत्र का नेतृत्व आर्ट ऑफ लिविंग की सुश्री अरुणिमा सिन्हा और श्री सुयश राज शिवम् ने की।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, उन्हें ध्यान की सरल व आसानी से अपनाई जाने वाली पद्धित से परिचित कराया गया तथा आत्मसुधार की निरंतर चलने वाली यात्रा के लिये अनेक जानकारियां प्रदान की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0021W4D.jpg

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की कामना है कि वह निकट भविष्य में जीवन के हर वर्ग के लोगों के लिये ध्यान व मानसिक स्वास्थ्य के अभ्यास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करे।

*******

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button