खास खबरखेल-मनोरंजनभोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम को फायनल में पहुँचने पर दी बधाई

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम के फायनल में पहुँचने पर टीम सदस्यों को बधाई दी है। ग्वालियर में आज महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने हरियाणा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का खेल उच्च मानदंडों के अनुरूप था। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा और टीम फाइनल में भी विजय प्राप्त करने का प्रयास करेगी। उन्होंने महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button