खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदुर्ग

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने दी बड़ी सौगात

नवीन ग्राम पंचायत भवन बोड़ेगांव एवं शासकीय प्राथमिक शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु डोम का किया लोकार्पण

दुर्ग, 15 फरवरी 2023/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने आज जिले के ग्राम बोड़ेगांव में क्षेत्रवासियों को विकास कार्यो की सौगात दी। उन्होंने इस अवसर पर बोड़ेगांव में नवीन ग्राम पंचायत भवन और शासकीय प्राथमिक शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु डोम का लोकार्पण किया।
मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने ग्राम बोड़ेगांव में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने मिडिल एवं प्रायमरी स्कूल में शेड निर्माण, गौठान में सेग्रीकेशन यार्ड निर्माण, गौठान में गतिविधि कक्ष निर्माण, आंगनबाड़ी कक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही सी.सी.रोड निर्माण एवं प्राथमिक शाला का संधारण के कार्यो का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव, जिला पंचायत सभापति श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव, जनपद पंचायत दुर्ग श्री देवेन्द्र देशमुख एवं सरपंच सुश्री प्रतिभा देवांगन  उपस्थित थे।
मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने सबसे पहले सभी क्षेत्रवासियों भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही सरकार के 4 साल पूरे होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज पूरा प्रदेश कार्य कर रहा है। हमारी सरकार ने जो 36 वादे किए थे, उसे पूरा कर रही है। हमारी सरकार जो 36 वादे लेकर आए हैं उसमें सबसे मुख्य किसानों के लिए कर्जा माफी है। आज की स्थिति में सभी किसान धान के समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रहे हैं। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ ले रहे हैं। बिजली बिल आधा किया। हमारी सरकार ने जो बोला था उसे आज करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि जो भी छत्तीसगढ़ का नक्शा देखेगा वह अहिवारा विधानसभा को एक विकसित विधानसभा के रूप में देखेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चार सालों में इस क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य हुए हैं। इस क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए अधिक से अधिक हर घर में नल कनेक्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button