खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजुरकर राज के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय के संस्थापक श्री राजुरकर राज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री राजुरकर राज ने आकाशवाणी भोपाल में लम्बे समय तक अपनी सेवाएँ प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button