खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदुर्ग

भूत-प्रेतों, अघोरियों के साथ निकलेगी महाकाल की शोभायात्रा, सिरसा हरियाणा के अघोरी ग्रुप का आकर्षक झांकी, स्टीलमैन द्वारा विशेष प्रदर्शन

*कल निकलेगी महाकाल की बारात, 10 हजार से अधिक लोगो के शामिल होने की उम्मीद, लाइटों से सजा शहर*

कवर्धा – महाशिवरात्रि पर्व को धर्मनगरी में गाजे-बाजे एवं भूत प्रेत के साथ महाकाल की विशाल शोभायात्रा निकलेगी। भव्य झांकी के साथ अघोरियों के दल शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। खास बात आयोजन यह है कि महाकाल की आरती दृश्यांकन होगा।
आयोजन समिति के नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने बताया कि सिरसा हरियाणा की जींवत झांकी व कुरुक्षेत्र हरियाणा के आयरनमैन का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहेगा। बताया कि पिछले 2 वर्षों से लगातार महाकाल यात्रा की अगुवाई शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। महाकाल की भस्म का यह तीसरा वर्ष है। यात्रा में राऊत नाचा, पंथी आरती होगी। भस्म आरती सजाया गया है। शिव मंदिरों नृत्य, आदिवासी नृत्य, भस्म आरती की झांकी, में रोशनी बिखर रही है। हरियाणा के अघोरी शोभायात्रा में स्पर्धा भी लोग शिवजी की भक्ति में बाबा की प्रस्तुति, रामधुनी, गेड़ी, बिलासपुर की धुमाल लोगो को झूमने मजबूर करेगी। महाकाल की बारात को लेकर पुरे शहर को भव्य सजाया गया है।

*ऐसे होगा भोलेबाबा के बारात का आयोजन*

दोपहर 3 बजे श्री बुढ़महादेव मंदिर में भगवान शिव म महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाकाल की बारात निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए। इसके बाद महामाया मन्दिर समीप भारत माता चौक में शिव गौरी विवाह संपन्न होगा। विवाह उपरांत भस्म आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
*10 हजार से अधिक लोगो के शामिल होने की उम्मीद*

शिव गौरी व महाकाल की भव्य शोभायात्रा का यह तीसरा वर्ष है। इसके कारण इस बार आकर्षक झांकी, करतब, डीजे, बैगा, पंथी नृत्य जैसे कई आयोजन किया गया है। पूरे जिले में इसी तैयारी की गई है। आयोजन समिति के अनुसार इस बार के शोभायात्रा में 10 हजार से अधिक लोगो के शामिल होने की उम्मीद है साथ ही इन सभी के लिए महा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button