खास खबरदेश-विदेश

राष्ट्रपति 20 से 21 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर रहेंगी

नई दिल्ली (IMNB). राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 20 से 21 फरवरी, 2023 तक अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर रहेंगी।

20 फरवरी, 2023 को, राष्ट्रपति अरुणाचल प्रदेश के 37वें राज्य दिवस समारोह में भाग लेंगी और ईटानगर में राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी।

21 फरवरी, 2023 को राष्ट्रपति ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button