खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और लाभान्वित करना विकास यात्रा का उद्देश्य

प्रभारी मंत्री श्री पटेल शहडोल में विकास यात्रा में हुए शामिल

भोपाल (IMNB). पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा का मकसद जरूरतमंदों को सरकारी योजना का लाभ देना है। यात्रा के माध्यम से जन-सामान्य को जागरूक भी किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल गत दिवस शहडोल जिले के जयसिंहनगर की विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिंगानुपात के घटते क्रम को समान करने के लिये लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिये 45 लाख बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है। महिला स्व-सहायता समूह से करीब 46 लाख महिलाओं को जोड़ कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया गया है। नि:शुल्क राशन वितरण की योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। शहडोल को संभाग का दर्जा देकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय, मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अनेक सुविधाएँ दी हैं। कार्यक्रम को विधायक श्री जय सिंह मरावी ने भी संबोधित किया।

कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने शहडोल जिले के व्यवहारी तहसील के ग्राम खड्डा में विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रदेश को लगातार 7वीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। सिंचाई सुविधा बढ़ने से 90 प्रतिशत कृषि भूमि पर फसलें बोई जा रही हैं। प्रभारी मंत्री ने ग्राम खड्डा में एक करोड़ रूपये लागत के खेल मैदान बनाने की घोषणा की। राज्य मंत्री ने 34 ग्राम पंचायतों में 300 करोड़ रूपये लागत की नल-जल योजना की आधारशिला रखी। राज्य मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम रसपुर में करीब एक करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button