खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

दूल्हे ने दुल्हन को मारने के बाद खुद को चाकू मारकर आत्महत्या की

रायपुर । राजधानी में एक खौफनाक घटना घटित हो गई है । जिसमे एक दूल्हे ने दुल्हन को चाकू मारने के बाद खुदकुशी कर ली है । मामला टिकरापारा के मोतीनगर का बताया जा रहा है । आज ही लड़के का वालिमा होने वाला था । लड़की राजातालाब की ओर लड़का संतोषी नगर का रहने वाला बताया जाता है । रिस्पेशन के दिन पहले दूल्हे ने दुल्हन की चाकू से गोदकर हत्या की और फिर दुल्हे ने खुद को भी चाकू मार लिया। दोनों की मौत हो गयी । जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी। युवक ने पहले लड़की को मारा फिर खुद सुसाइड कर ली। दो दिन पहले हुई थी शादी, ऐसे में हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

दुल्हन का शव पलंग पर, जबकि दूल्हे का पलंग के नीचे शव मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button