खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

लगभग साढ़े 8 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण

भोपाल (IMNB) संत रविदास जयंती से शुरू हु ई विकास यात्रा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नित नये कीर्तिमान बना रही है। मध्यप्रदेश की जनता को निरंतर सौगातें मिल रही हैं। अब तक प्रदेश में 8 हजार 463 करोड़ 69 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज उज्जैन जिले के महिदपुर में विकास यात्रा में शामिल हुए और 1132 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिये प्रतिदिन 16 से 20 घंटे कार्य कर रहे हैं। जन-जन के प्रति उनकी सह्रदयता, संवेदना और सहिष्णुता ने उन्हें मामाजी के रूप में विशिष्ट सम्मान दिलाया है। प्रदेश में निरंतर चल रही विकास यात्रा में अब तक 5,303 करोड़ 46 लाख रूपये के 25 हजार 686 विकास कार्यों के भूमि-पूजन और 3,160 करोड़ 23 लाख रूपये के 34 हजार 176 विकास कार्यों के लोकार्पण मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण और जन-प्रतिनिधियों द्वारा किये गये।

प्रदेश में जन-कल्याण के लिये जन-प्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अमला भी पूरी शिद्दत के साथ जुटा हुआ है। सभी जिलों में अनेक नवाचारों द्वारा पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही विकास के लिए जन-सहभागिता भी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button