पश्चिमी और मध्य क्षेत्र के राजभाषा सम्मेलन में शामिल होंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा
रायपुर। राजभाषा विभाग द्वारा हिन्दी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में कल रायपुर के शहीद स्मारक भवन में क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । इसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा और निशीथ प्रामाणिक शामिल होंगे। साथ ही राजभाषा विभाग के सचिव ,सायुंक्त सचिव,गृह मंत्रालय के अधिकारी और केंद्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे । यह जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में राजभाषा विभाग के निदेशक बी एल मीणा ने दी । उन्होंने बताया कि 3 मार्च को सुबह यह कार्यक्रम कार्यक्रम होगा । उन्होंने कहा कि राजभाषा का प्रचार प्रसार करने वाले पश्चिमी और मध्य क्षेत्रीय कार्यालयों के 96 लोगो को पुरस्कृत किया जाएगा । इनमे मध्य क्षेत्र के 32 और पश्चिम क्षेत्र के 64 कार्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा । श्री मीणा ने बताया कि 8 क्षेत्रीय कार्यालयों में राजभाषा समिति बनाई गई है । मध्य क्षेत्र में दो समितियां है , एक सेंट्रल बैंक रायपुर की और दूसरी केंद्रीय कार्यालय है । केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंको और उपक्रमों को 96 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे ।