खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश
ममता बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन से किया इनकार
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि तृणमूल कांग्रेस अगले वर्ष के लोकसभा चुनाव लोगों के समर्थन के बूते अकेले ही लड़ेगी.
त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के नतीजों के संदर्भ में उन्होंने कहा, “जो लोग बीजेपी को हराना चाहते हैं, मेरा विश्वास है कि वे हमारे पक्ष में वोट करेंगे. इसके साथ ही मेरा यह भी मानता है कि जो लोग माकपा और कांग्रेस को वोट दे रहे हैं, वास्तव में एक तरह से वे बीजेपी को ही वोट दे रहे हैं. यह सच्चाई आज ही सामने आ गई है.” गौरतलब है कि त्रिपुरा के 60 सदस्यीय विधानसभा में टीएमसी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है.